बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में बड़े पैमाने पर IAS का तबादला किया गया है. गुरूवार 18 जून 2026 की रात में कुल 21 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना को जारी किया गया है. सबसे बड़ा बदलाव पटना में देखने को मिला है. अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी के हस्ताक्षर के बाद में कई राज्यों में फेरबदल देखने को मिला है.
किन जिलों के अधिकारियों में किया गया बदलाव
हालांकि, कई राज्यों में यह फेरबदल देखने को मिला है, लेकिन सबसे ज्यादा बदलाव पटना, मुजफ्फरपुर, नालंदा, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, बांका, गोपालगंज और रोहतास में हुआ है. हालांकि, केवल तबादले ही नहीं किए गए बल्कि कई विभाग के लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिला है.
इन डीएम और इनकी कार्यप्रणाली में हुआ बदलाव
खगड़िया क्षेत्र के डीएम को उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव और मद्य निषेध के विभाग को संभालने के लिए भेजा गया है.
रॉबर्ट एल चोंग्थू अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जगह संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव बन गए है.
आनंद किशोर, (BSEB) के अध्यक्ष पद की जगह वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे.
मो. सोहैल को जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार और प्रशासन विभाग के सचिव के साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव भी बन गए है.
पटना के डीएम अब स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव के पद के साथ-साथ BSEB में नए अध्यक्ष के पद पर भी काम करेंगे.
नालंदा में डीएम कुंदन कुमार को जिला दंडाधिकारी और नया जिलाधिकारी घोषित किया गया है.
डीएम सुब्रत कुमार(मुजफ्फरपुर) को BMICL और बिहार चिकित्सा सेवा का MD घोषित किया गया है.
कुमार गौरव मुजफ्फरपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में काम करेंगे.
धर्मेंद्र कुमार अब बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष बन गए है.
स्वास्थ्य विभाग विशेष सचिव के पद पर कार्यरत छिरिड वाई भूटिया अब जहानाबाद के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत
डीएम अलंकृता पांडेय(जहानाबाद)- भागलपुर की नई जिलाधिकारी
डीएम उदिता सिंह(रोहतास)- नालंदा बिहारशरीफ की नई जिलाधिकारी
डीएम सौरभ जोरवाल(पूर्वी चंपारण)- साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की MD बन गई है.
कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव- पूर्वी चंपारण की नई जिलाधिकारी
वित्त विभाग मु्ख्य सचिव मुकेश कुमार लाल – कृषि निदेशक पद
अंशुल अग्रवाल(गोपालगंज)- नया जिलाधिकारी
नवीन कुमार(बिहार शिक्षा परियोजना परिषद परियोजना के निर्देशक)- किशनगंज का नया जिलाधिकारी
संयुक्त सचिव दीपक कुमार मिश्रा(मुख्यमंत्री सचिवालय) – रोहतास (सासाराम) का नया जिलाधिकारी
विक्रम विरकर(प्राथमिक शिक्षा निदेशक)- खगड़िया जिलाधिकारी
डीडीसी डॉ. प्रीति(जहानाबाद)- ICDS का निदेशक और सामाजिक सुरक्षा निदेशक का पद दिया गया है.
विशेष कार्य पदाधिकारी चन्द्रिमा अत्री(राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग)- बनी समाज कल्याण विभाग की नई निदेशत
इन बदलावों के बाद में चंद्रशेखर सिंह एवं अजय यादव अन्य प्रभारों से मुक्त हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नवजात बच्चों की तस्करी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने खरीदार बन किया पकड़ा करोड़ों का चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट!
