NEET UG Re Exam को लेकर नोएडा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. जिले में 23 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जिसके लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

NEET परीक्षा को लेकर अलर्ट नोएडा प्रशासन
NEET UG परीक्षा में पेपर लीक होने के बाद अब दोबारा से कल यानी 21 जून को परीक्षा आयोजित की जा रही है. NEET UG Re Exam को लेकर नोएडा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है. आपको बता दें कि रविवार को जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस दौरान लगभग 11,302 अभ्यार्थी शामिल होने वाले हैं. इस बार प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी को पहले से ज्यादा मजबूत किया है.
प्राइवेट स्कूल में नहीं बनाया परीक्षा केंद्र
प्रशासन ने इस परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि इस बार किसी भी प्राइवेट स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है. इस परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे. नोएडा प्रशासन ने अभ्यार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र की सही जानकारी के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.
1.30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
आपको बता दें कि परीक्षा को 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा और एंट्री का लास्ट समय दोपहर के 1.30 बजे रखा गया है. बताया जा रहा है कि दोपहर 1.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी. वहीं जैमर भी लगाए गए हैं.
परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए जैमर
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए केंद्रों पर सख्त व्यवस्था की गई है. आपको बता दें कि नोएडा में NEET परीक्षा को लेकर 23 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. सभी केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जैमर लगाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों से लगभग 200 मीटर की के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है. वहीं मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बस डिपो जैसी जगहों पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
यह भी पढ़ें- ट्रेन की सीट के लिए चले लात-घूंसे! शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्री की हत्या; RPF ने गंभीर हालत में छोड़ा
