महराजगंज: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वी वाहिनी बटालियन हेडक्वाटर में योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में एसएसबी के अधिकारियों, जवानों एवं आम नागरिकों ने योगाभ्यास किया. शिविर में एसएसबी के अधिकारियों, जवानों एवं आम नागरिकों ने योगाभ्यास किया और उन्हें योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. शिविर में मौजूद लोगों को कई प्रकार के योग मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा उससे जीवन में होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी.
रोग रहने के लिए योग जरूरी-कमांडेंट जगदीश प्रसाद
एसएसबी 66वी वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद ने कहा कि योग का जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है. योग से हर व्यक्ति स्वस्थ्य रहने के साथ-साथ उसका शारीरिक और मानसिक संतुलन ठीक रहता है. निरोग रहने के लिए योग जरूरी है. जिससे राष्ट्र की सुरक्षा के साथ-साथ देश के विकास के कार्यो में मदद मिलती है. उन्होंने कहा कि हम लगातार योग करते रहते हैं. सभी ने इस सेशन में हिस्सा लिया है. हम गांव के लोगों को भी योग सिखा रहे हैं, जिससे शरीर निरोग रहे.
अपने लिए समय जरूर निकालें- दिव्या पाटिल, एसएसबी परिवार सदस्य
दिव्या पाटिल, एसएसबी परिवार सदस्य ने कहा कि हम स्वस्थ रहेंगे तभी परिवार को भी निरोग रख पाएंगे. एसएसबी के जवान सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों को योग के बारे में जागरूक कर रहे हैं ताकि सभी लोग स्वस्थ और निरोग रहे. वही जवानों के परिवार की महिलाओं का कहना था कि अगर महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा. सभी महिलाओं को थोड़ा समय निकालकर योग करना चाहिए. दिव्या पाटिल ने कहा कि अपने लिए समय निकालें, योग करें और स्वस्थ रहें.
