देश में री-नीट एग्जाम 21 जून को कराया गया था. बता दें कि इससे पहले हुई नीट परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. इसी कारण से 21 जून को आयोजित परीक्षा को काफी सुंगठित तरीके से कराया गया. हालांकि, हैदराबाद में नीट की परीक्षा के दौरान में एक छात्र को मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा गया है.
दरअसल, हैदराबाद पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया, आदिबटला पुलिस थाना क्षेत्र में अचम्पेट निवासी छात्र परिषद हाई स्कूल में सुबह 7 बजे के करीब आया था. उसने शौचालय की दीवार परिसर से सटे होने की वजह से रोशनदान तक पहुंच बनाई और मोबाइन फोन रखा. इसके बाद दोपहर में 11 बजे शौचालय गया. उसने फोन को जिप-लॉक कवर में बंद करके फ्लश टैंक के अंदर रखा.
पेट दर्द का बहाना बनाया
परीक्षा के दौरान छात्र ने पेट में दर्द की शिकायत बोलकर शौचालय जाने का अनुरोध किया. वह शौचालय पूरे केंद्र के लिए एकमात्र ही था और इमारत से भी काफी दूरी पर था. वहां मौजूद परीक्षक ने गौर किया छात्र शौचालय से काफी देर से बाहर नहीं आया है, जिसके बाद उन्होंने कुछ कर्मियों को जांच के लिए भेजा. हालांकि, पुलिस ने बताया कि उन्होंने वहां पर दो बार चेकिंग भी की थी. 11 बजे पूरे परिसर का दो बार निरीक्षण किया था और सभी अभ्यर्थियों की तलाशी की गई थी. फिर भी लेकिन फोन का पता नहीं लग पाया.
शौचालय से बाहर न निकलने के बाद में पुलिस ने तुरंत वहां पहुंच कर खोजबीन शुरू की, जिसके बाद शौचालय के अंदर में आरोपी को रंग हाथों मोबाइल से चींटिग करते हुए पकड़ा गया. वह फोन में गूगल का प्रयोग कर रहा था. पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ में BNS और लोक परीक्षा अधिनियम, 2024 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. छात्र अपना जुर्म कबूल कर चुका है.
ये भी पढ़ें: Odisha की इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, परिवहन मंत्री के भतीजे पर लगे आरोप
