भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस अभी के समय लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ रहा है. कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी और नेता भरत तिवारी की मां से मिलने जा रहे हैं. ऐसे में बता दें कि इस मामले पर पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन लिया गया है. भरत भूषण की मां आशा देवी की शिकायत के बाद में 5 पुलिसकर्मियों के ऊपर FIR दर्ज की गई है. शाहपुर थाना में 5 पुलिसकर्मियों के ऊपर FIR दर्ज हुई है.
भरत की मां का बयान भी दर्ज किया है. हाल ही में खेसारी लाल यादव भी परिवार से मिलकर गए है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि परिवार का इस समय में विशेष ध्यान रखें. किसी वकील और कानूनी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति से इस मामले पर सलाह लें.
पुलिस ने बिना किसी सबूत के किया एनकाउंटर
बता दें कि इस मामले पर विपक्ष के साथ पक्ष के नेता भी कटाक्ष करते दिखाई दिए है. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. साथ ही एनकाउंटर को फर्जी बताया हैं. भरत भूषण तिवारी पर आज तक किसी भी तरीके का कोई केस दर्ज नहीं किया गया था. उनपर एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं थे. ऐसे में उनका एनकाउंटर बिहार सरकार भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस ने भरत भूषण को मानसिक रूप से परेशान बताया. ऐसे में उसका इलाज कराने की बजाए एनकाउंटर करना कानूनों के खिलाफ है.
हालांकि, अधिकारियों ने अपनी गलती को बाद में स्वीकार भी किया था, जिसके बाद में पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड हो चुके हैं.
सस्पेंड हुए पुलिसकर्मी
पु.अ.नि अंकित आर्यन
स.अ.नि. रामाशंकर यादव
महिला सिपाही मीरा कुमारी
शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार
पु.अ.नि हरश्चिंद्र कुमार
