दिल्ली में मौसम कभी भी अपना रंग बदल रहा है. अचानक ही मौसम के बदलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. कभी आंधी-तूफान, तो कभी तेज धूप. हालांकि, कई लोग घरों में बैठकर इस मौसम का आनंद भी लेते दिखाई देते हैं. ऐसे में एक और खबर सामने आ रही है.
दरअसल, 23 जून दिन मंगलवार को भी मौसम अचानक ही रंग बदलते दिखाई दिया है. 3 बजे के आसपास तक लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा था. तो वहीं, 3 बजे के बाद ऐसा मौसम हो गया कि मानो धूप काफी दिनों से निकली ही न हो. धूप का हफ्तों से कोई नामों निशान ही न हो.

बता दें कि मंगलवार के दिन में अचानक ही धूल भरी आंधी अपना तांड़व मचाते हुए दिखाई दी है. हालांकि, इंडिया गेट और पर्यटक स्थल पर लोग इस मौसम का मजा लेते दिखाई दिए है. वह इस मौसम को अपने फोन में कैद कर रहे थे. आंधी तूफान ने पूरे आसमान को ढक दिया था.
सबसे ज्यादा छतरपुर, कर्तव्य पथ, आर. के. पुरम और इंडिया गेट पर बादल छाया था. एक दम से बदले मौसम से कई लोगों को परेशानी हुई. तो वहीं, कई लोग खुश भी दिखाई दिए. बाइक सवार लोगों को आंधी-तूफान की वजह से दिक्कत आई.
मौसम विभाग ने पालम में हवा की गति 91 किमी प्रति घंटा दर्ज किया है. हवा की गति में और मौसम में बदलाव होने के बाद में मौसम विभाग ने तापमान में भी गिरावट दर्ज की है. तापमान में करीब 11 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई है. हवा की दिशा भी Westsouthwest रही थी.
ये भी पढे़ं: छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, खुदाई के दौरान मिले 1.22 कैरेट के 5 हीरे
