बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर केस राजनीतिक तूल पकड़ते दिखाई दे रहा है. एक के बाद एक नेता इस मामले पर अपनी राय देते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच मैथिली ठाकुर का भी बयान सामने आया है. इस बयान में वह महागठबंधन पर काफी गुस्सा होते दिखाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर अपना गुस्सा निकाला है.
महागठबंधन पर फूटा गुस्सा
उन्होंने एक्स पर कहा कि ‘मेरे नाम से मनगढ़ंत और छूटे बयान फैलाए जा रहे हैं. मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. महागठबंधन के लोगों द्वारा मेरे फर्जी बयान और राजनीतिक विरोधी पोस्टरों को लगाकर गुमराह करने का काम किया जा रहा है. मैं सभी नागरिकों से स्पष्ट कह दूं कि मेरे बयानों पर तभी विश्वास करें, जब आपने उसे मेरे अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मुझे स्वयं बोलते हुए देखा हो. मेरी फोटो के साथ लिखी गई किसी बात को मेरा अधिकारिक बयान न माने’
भरत तिवारी पर दो टूक
महागठबंधन पर गुस्सा उतारने के बाद में उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर पर कहा कि ‘अगर सवाल भरत तिवारी मामले का है, तो मैं स्पष्ट कहना चाहती हूं कि भारत में कानून को ही सबसे ऊपर रखा गया है. किसी को भी कानून के ऊपर जाकर काम नहीं करना चाहिए. अगर कोई पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका हो तो उसके साथ में कानून के अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए. किसी भी अवस्था में कानून को अपने हाथ में लेने के चलन को स्वीकार नहीं किया जाएगा. जो भी कानून से ऊपर जा कर काम करेगा, अब वह कोई व्यक्ति या पुलिस अधिकारी ही क्यों न हो, उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. समाज को गुमराह करना और भ्रम फैलाना बाकी लोगों की राजनीति हो सकती है, लेकिन मेरी नहीं.’
ये भी पढे़ं: तेज प्रताप यादव के घर से करोड़ों की चोरी! MacBook, सोना और 20 लाख कैश गायब…
