Nitin nabin national team: ये खबर मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल के साथ साथ बीजेपी संगठन में टीम नितिन नवीन के संभावित गठन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व महामंत्री जैसे पदों पर होने वाले बड़े बदलावों की पूरी जानकारी देता है.

Nitin nabin national team: नई दिल्ली के सियासी गलियारों में इस समय हलचल चरम पर है. मोदी सरकार के कैबिनेट में बड़े फेरबदल की खबरों के बीच अब एक और बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले रविवार या सोमवार को न सिर्फ मंत्रियों के विभागों में बदलाव होगा, बल्कि बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन में भी भारी उलटफेर देखने को मिल सकता है.
सूत्रों की मानें तो पार्टी के भीतर टीम नितिन नवीन का नया ढांचा तैयार किया जा रहा है. इसके तहत बीजेपी की केंद्रीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, सचिव और मीडिया प्रभारी जैसे बेहद अहम पदों पर नए चेहरों की ताजपोशी हो सकती है. सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर एक साथ होने वाले इस महा बदलाव ने राजनीतिक पंडितों को भी हैरान कर दिया है.
इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी की नई केंद्रीय टीम का गठन हो सकता है. दिल्ली के सियासी गलियारों में इसे नितिन नवीन की टीम के नाम से भी देखा जा रहा है. इस नई संगठनात्मक टीम में कई नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. इसके तहत बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, सचिव और मीडिया प्रभारी जैसे बेहद अहम पदों पर नए दिग्गजों की ताजपोशी हो सकती है. संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को देखते हुए इस नई टीम का खाका तैयार किया जा रहा है.
दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट में भी बड़े बदलाव की तैयारी है. इस संभावित लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम पूर्व आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास का है. खबर है कि उन्हें सीधे कैबिनेट मंत्री बनाकर वित्त मंत्रालय जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. उनके अलावा मेरठ से बीजेपी सांसद अरुण गोविल को भी मंत्री बनाया जा सकता है. टीवी के ‘प्रभु राम’ यानी अरुण गोविल की एंट्री के पीछे कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. वहीं हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर की भी कैबिनेट में दोबारा वापसी होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
इस बड़े फेरबदल में कुछ वर्तमान मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं. मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय से हटाकर शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं वर्तमान मंत्री मनोहर लाल खट्टर से ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार वापस लिया जा सकता है. हालांकि उनके पास शहरी विकास मंत्रालय पहले की तरह बना रहेगा. इसके साथ ही कई नए सहयोगियों को भी टीम में मौका मिलेगा. जैसे शिवसेना के श्रीकांत शिंदे और संजय दीना पाटिल को मंत्री पद मिल सकता है. आम आदमी पार्टी से आए राघव चड्ढा या अशोक मित्तल में से किसी एक की किस्मत चमक सकती है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पीएम मोदी अपनी टीम में जगह दे सकते हैं. इनके अलावा तरुण चुग, विष्णुदत्त शर्मा और जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी सरकार में शामिल किया जा सकता है.
सबसे बड़ी गाज कुछ कद्दावर मंत्रियों पर गिरने वाली है जिनकी छुट्टी तय मानी जा रही है. वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर चल रहा है. सूत्रों के अनुसार उन्हें कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनके साथ ही पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की कुर्सी भी खतरे में दिखाई दे रही है. रेलवे और फूड प्रोसेसिंग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी बाहर किया जा सकता है, क्योंकि उनका राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने वाला है. इनके अलावा करीब आधा दर्जन राज्यमंत्रियों को भी हटाया जा सकता है. इस प्रकार बीजेपी सरकार और अपनी केंद्रीय टीम दोनों को पूरी तरह से नया रूप देने की तैयारी में है.
