PM Modi 3.0 Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं. BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी को ‘एक नेता, एक पद’ फार्मूले के तहत संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर केंद्र में उनकी जगह किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है.
दिनेश शर्मा से लेकर मेरठ सांसद अरुण गोविल की चर्चा
संभावित नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा और मेरठ सांसद अरुण गोविल की चर्चा है। इसके अलावा ओबीसी और दलित वर्ग से भी एक-एक सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधने के लिए यूपी से नए नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दे सकती है. हालांकि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद मोदी 3.0 सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उत्तर प्रदेश से कुल 10 मंत्री शामिल हैं:
नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री (सांसद, वाराणसी)
राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री (सांसद, लखनऊ)
अनुप्रिया पटेल – केंद्रीय राज्यमंत्री (सांसद, मिर्जापुर – अपना दल एस)
जयंत चौधरी – केंद्रीय राज्यमंत्री (राज्यसभा सांसद – रालोद)
जितिन प्रसाद – केंद्रीय राज्यमंत्री (सांसद, पीलीभीत)
पंकज चौधरी – केंद्रीय राज्यमंत्री (सांसद, महराजगंज)
कीर्तिवर्धन सिंह – केंद्रीय राज्यमंत्री (सांसद, गोंडा)
एसपी सिंह बघेल – केंद्रीय राज्यमंत्री (सांसद, आगरा)
कमलेश पासवान – केंद्रीय राज्यमंत्री (सांसद, बांसगांव)
बीएल वर्मा – केंद्रीय राज्यमंत्री (राज्यसभा सांसद)
ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल हत्याकांड: बाली नहीं जाना चाहती थी सिया, ड्राइवर की गवाही से खुलीं नई परतें
