केतन अग्रवाल हत्याकांड में पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, बाली के लिए सिया गोयल को मुंबई एयरपोर्ट तक ले जाने वाले ड्राइवर वैभव जाधव ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. ड्राइवर ने बताया कि सिया बाली नहीं जाना चाहती थी. इसी कारण से सिया और उसके भाई में लड़ाई भी हुई थी.
ड्राइवर वैभव जाधव के किए खुलासे के बाद में यह साफ पता चलता है कि सिया के भाई को पता था कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती है. इसके बावजूद उसकी शादी कराई जा रही है. साथ ही सिया के द्वारा पासपोर्ट कब, कैसे और कहा निकाला इसका भी खुलासा किया है.
ड्राइवर को पहले से पता सारी बातें
दरअसल, सभी प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जा रहे थे. एयरपोर्ट जाने के लिए पुणे से कार बुकिंग की गई थी. ड्राइवर ने बताया कि सिया बाली जाने को तैयार नहीं थी. यहां तक की वह कार में बैठने को भी तैयार नहीं थी. इसी कारण से सिया और उसके भाई साहिल के बीच में काफी लड़ाई और बहसबाजी हुई. लेकिन लास्ट में साहिल ने उसका हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती कार में बैठा दिया. दोनों के बीच में पुणे और रावेत के बीच में भी काफी बहस हुई थी.
मुबंई के रवाना होने के बाद सिया, साहिल और केतन बीच में चाय-नाश्ते के लिए भी बीच में रुके थे. इसी दौरान सिया बहाने से कार के अंदर गई और कुछ समान ले गई. सिया ने जो समान निकाला वह पासपोर्ट था. एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद में ड्राइवर को केतन का कॉल आया, जिसमें उसने पासपोर्ट कार में रह जाने की बात की. लेकिन चेकिंग करने के बाद में भी पासपोर्ट नहीं मिल पाया.
सिया ने शॉपिंग के नाम पर लिए 1 करोड़
पुलिस पूछताछ में एक और बात का खुलासा हुआ है. दरअसल, सिया ने शॉपिंग के नाम पर केतन से एक करोड़ रुपये लिए थे. उसने वह पैसे चेतन को अपना बिजनेस सेट करने के लिए दे दिए है. चेतन ने सिया ने कहा था कि पैसे मिलने के बाद में उसे आर्थिक रूप से खड़ा होने में 3 साल का समय लगेगा. केतन की डेथ के बाद चेतन सिया के घरवालों से मिलने वाला था. सिया ने कहा कि केतन की हत्या करने से उसे 3 साल का समय मिल जाता और शादी तोड़ने से उसे बदनामी का डर सता रहा था. इसी कारण से उसने यह फैसला लिया.
हालांकि, पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. साथ ही सिया के परिवार वालों का रोल भी पता कर रही है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकाना बोल आम नागरिक को बनाया निशाना!… 35 की मौत, 100 घायल
