आज सेशेल्स में 50वां राष्ट्रीय दिवस समारोह बनाया जा रहा है. इस समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया गया है. बता दें कि वह इस समारोह में शामिल होने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री है.
कौन-कौन पहुंचा इस समारोह में
दरअसल, इस समारोह में केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि इंडियन नेवी, असम राइफल्स, नौसेना के मार्चिंग बैंड, इक्षक और जहाज तरकश भी सेशेल्स की राजधानी पोर्ट विक्टोरिया में पहुंचे है. आजादी के 50 साल होने की खुशी में भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों ने मौके पर आयोजित परेड में हिस्सा भी लिया है. यह दोनों देशों के बीच की रक्षा साझेदारी को दिखाता है.
पीएम मोदी ने किया वादा
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सेशेल्स को कई क्षेत्रों में समर्थन करने का वादा किया है. उन्होंने सेशेल्स को तटीय प्रबंध, हाइड्रोग्राफी और समुद्र की निगरानी जैसे क्षेत्रों को बेहतर बनाने में मदद करने का वादा किया है.
बता दें कि भारत और सेशेल्स के बीच में एक समझौता भी किया गया है. यह सौदा एजम्पशन आइलैंड को विकसित करने की दिशा में काफी अहम समझौता माना जा रहा है. भारत इस द्वीप पर जल्द ही एयरस्ट्रिप, समुद्री सुविधाएं और बुनियादी ढांचे जैसी सुविधाएं बना सकता है. साथ ही भारत द्वारा इस द्वीप पर कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम लगाया गया है, जिससे की पूरे क्षेत्र का रियल टाइम जानने में आसानी हो. सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ हुई बैठक के बाद में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की रक्षा एक दूसरे से संबंधित है. इसी कारण से हम इस दिशा में करीबी सहयोग जारी रखने वाले हैं.
चीन भी रिश्ते मजबूत करने की दिशा में
दरअसल, सेशेल्स के आजाद होने के 50 साल पूरे होने पर चीन ने भी आजादी की शुभकामनाएं दी है. चीन ने समारोह में शामिल होने के लिए युद्धपोत भेजे हैं. विक्टोरिया में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत और सेशेल्स की रक्षा और सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और हम इस दिशा में अपना करीबी सहयोग जारी रखेंगे.
ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल हत्याकांड: बाली नहीं जाना चाहती थी सिया, ड्राइवर की गवाही से खुलीं नई परतें
