भारतीय सेना की वायु क्षमता मजबूत होने वाली है. DRDO ने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ‘अनंत शस्त्र’ के सफल परीक्षण कर लिए हैं. अब इसे भारतीय सेना में शामिल करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं.

भारतीय सेना की क्षमता होगी मजबूत
भारतीय सेना की वायु क्षमता लगातार मजबूत की जा रही है. अब वायु क्षमता को और भी मजबूती देने के लिए रक्षा मंत्रालय जल्दी ही स्वदेशी ‘अनंत शस्त्र’ क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (QRSAM) प्रणाली के उत्पादन अनुबंध को अंतिम मंजूरी दे सकता है. इस परियोजना को मेक इन इंडिया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
30 हजार करोड़ की है परियोजना
बताया जा रहा है कि इस परियोजना की लागत 30,000 करोड़ होने वाली है. जानकारी के मुताबिक इस एयर डिफेंस सिस्टम के सफल परीक्षणों को DRDO ने पूरा कर लिया है. अब इसे सेना में शामिल करने को लेकर तैयारियां हो रही है. बताया जा रहा है कि ‘अनंत शस्त्र’ भारतीय सेना के पुराने OSA-AK एयर डिफेंस सिस्टम की जगह लेगा. इसको सेना में शामिल करने के लिए तैयारियां तेज हैं.
खतरों को करेगी खत्म
आपको बता दें कि यह प्रणाली ड्रोन, हेलीकॉप्टर, फाइटर जेट्स, क्रूज मिसाइल और अन्य कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को तेजी से पहचानकर उन्हें खत्म करने में सक्षम होने वाली है. यह डिफेंस सिस्टम 8×8 हाई-मोबिलिटी वाहन पर आधारित होने वाला है, जिसके चलते इसे युद्धक्षेत्र में बेहद कम समय में तैनात किया जा सकेगा. इस सिस्टम को आधुनिक तकनीक के साथ बनाया गया है.
कई एडवांस तकनीकें शामिल
इस डिफेंस सिस्टम में आधुनिक रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर, फायर कंट्रोल सिस्टम और कमांड एवं कंट्रोल सेंटर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल हैं. इन टेक्नोलॉजी की मदद से चलते-चलते हवाई टारगेट का पता लगाकर उनके ऊपर कार्रवाई करने की क्षमता मिलती है. अब इस प्रणाली को भारतीय सेना में शामिल करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत! महंत गोपाल दास मेदांता अस्तपाल में भर्ती; डॉक्टर कर रहे इलाज
