सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी को राम मंदिर दान चोरी मामले में घेरा है. उन्होंने कहा कि अगर सीसीटीवी बंद करके बीजेपी अपील कर दे तो दान वापस आ जाएगा.

सपा प्रमुख ने बीजेपी को घेरा
राम मंदिर में हुई दान चोरी का मामला लगातार चर्चा में है. इसको लेकर राजनीति भी काफी तेज है. समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने इस मामले को 20 हजार करोड़ रुपए का घोटाला बताया है. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस मामले में लगातार बयान दे रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा है कि मर्यादा का पहला नाम श्री राम और दूसरा नाम संविधान है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दोनों को दगा दे रही है.
सीसीटीवी बंद कर दें तो वापस आ जाएगा दान- अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया जाए तो चढ़ावा वापस आ जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भगवान राम और संवैधानिक मूल्यों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. इस दौरान अखिलेश ने मर्यादा की बात करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी को सिर्फ दान मिलने की चिंता है. उन्होंने इस दौरान कहा कि बीजेपी भगवान राम के साथ धोखा कर रही है.
‘बीजेपी को दान बंद होने का डर’
जन्मदिन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को डर है कि दान मिलना बंद हो सकता है. मामले की जांच को लेकर SIT को 15 दिन का अतिरिक्त समय मिलने पर भी उन्होंने कहा है. अखिलेश यादव ने कहा कि दान या चंदा मिलना बंद न हो जाए क्योंकि यह चुनाव के लिए बड़ी संसाधन बनकर आ रही है. उन्होंने SIT जांच पर भी निशाना साधा है.
बीजेपी अपील कर दे तो…
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सीसीटीवी बंद कर दिए जाएं और लोग आंखें बंद कर लें. उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर बीजेपी एक बार अपील कर दे तो चढ़ावा खुद ही वापस आ जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने श्री राम और संविधान, दोनों को दगा दिया है. अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी को घेरा है. उन्होंने इस दौरान राम मंदिर दान चोरी मामले में भी खुलकर बात की है.
यह भी पढ़ें- अब होगा हर खतरे का खात्मा! भारतीय सेना में शामिल होगा नया ‘ब्रह्मास्त्र’; रक्षा मंत्रालय जल्द दे सकता मंजूरी
