पंजाब में कांग्रेस के फैसलों को लेकर पार्टी के नेताओं में नाराजगी दिखाई दे रही है. कांग्रेस के बड़े नेता मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जो होगा सो होगा.

पंजाब में कांग्रेस के अंदर कलह
पंजाब को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने बीते दिनों बड़े फैसले लिए है. कांग्रेस आलाकमान ने प्रताप बाजवा को विधानसभा में नेता विपक्ष और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का ऐलान किया है. वहां साथ ही नई संगठनात्मक टीम में कई बड़े नेताओं को भी बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं. आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चरण सिंह चन्नी को चुनाव कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है.
पार्टी के नेताओं में नाराजगी
अब पार्टी के आलाकमान के फैसलों के खिलाफ पार्टी में नाराजगी दिखाई दे रही है. कांग्रेस के बड़े नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, है बड़ा कोई अवगुण उसमें जिसे कोई हुनर आवे… काश मेरे पास व्यक्तियों और संस्थाओं की असुरक्षाओं का कोई इलाज (गिद्दड़ सिंगी) होता!. उन्होंने लिखा कि इसके बावजूद कांग्रेस ने 45 सालों से मुझे बहुत कुछ दिया है.
जो होगा सो होगा…
उन्होंने लिखा कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस की सेवा में समर्पित कर दी. उन्होंने अपने पोस्ट में अंग्रेजी गाने की मशहूर लाइन को लिखकर बात खत्म की. उन्होंने लिखा जो होगा सो होगा (Whatever will be, will be). आपको बता दें कि पिछले कुछ दिन पहले भी मनीष तिवारी ने पंजाब संगठन में तवज्जो न मिलने पर नाराजगी जताई थी.
कई बड़े नेता फैसले से नाराज
अब पार्टी के आलाकमान के फैसले के बाद मनीष तिवारी के साथ कई बड़े नेताओं में नाराजगी दिखाई दे रही है. आपको बता दें कि चन्नी और रंधावा भी अमरिंदर सिंह वंडिंग को मिलने वाली जिम्मेदारी से खुश नहीं है, जिसके चलते दोनों नेताओं ने पद मिलने पर भई हाईकमान को धन्यवाद नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि चन्नी ने कल सुबह 11 बजे अपने आवास पर समर्थकों की बैठक बुलाई है.
यह भी पढ़ें- पटना मेट्रो में जुड़ा एक और स्टेशन! मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन; नेताओं साथ किया सफर
