राम मंदिर दान चोरी मामले के केंद्र में टिन्नू यादव को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बेहद करीबी माना जाता रहा है. टिन्नू के रसूख से पुलिस महकमा भी अच्छी तरह वाकिफ था. व्यक्ति को चंपत राय ने फ्री हैंड दे रखा था.

चंपत राय का बेहद करीबी टिन्नी यादव
राम मंदिर में दान चोरी मामले में लगातार जांच की जा रही है. इस मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू केंद्र में हैं. टिन्नू को मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का काफी करीबी माना जाता रहा है. इस कारण मंदिर के कर्मचारी और सेवादार उन्हें एक अघोषित सरवराकार के रूप में मानते थे. बताया जा रहा है कि टिन्नू यादव के भाई बलराम यादव के पास भी काउंटिंग रूप और बक्से की चाबियां हुआ करती थीं.
बतौर मंदिर कर्मी प्रबंधक था टिन्नू
बताया जा रहा है कि मंदिर के सभी कर्मियों में उसकी ही चलती थी. वह बतौर मंदिर कर्मी के प्रबंधक था. टिन्नू के साथ ही मंदिर परिसर में सबसे ज्यादा उसके पांच रिश्तेदार काम करते हैं. इन रिश्तेदारों में टिन्नू का सगा भाई, भतीजा, बहन और एक रिश्तेदार शामिल है. बताया जा रह है कि चंपत राय ने टॉप लेवल पर अनिल मिश्रा और ऑपरेशनल लेवल पर टिन्नू को फ्रई हैंड दिया हुआ था.
पुलिस महकमा रसूख से वाकिफ
जानकारी के मुताबिक पूरा पुलिस महकमा टिन्नू के रसूख से वाकिफ था. आपको बता दें कि ट्रस्ट सिर्फ मंदिर में नहीं बल्कि राम नगरी में एक पैरेलल सिस्टम चलाता है, जिसके सामने प्रशासन भी नतमस्तक रहता है. इसी कारण ट्रस्ट के आदेश से पुलिस रेड पर निकली और रिकवरी का माल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सामने लाकर रख दिया. बताया जा रहा है कि SBI के अधिकारी भी अनिल मिश्रा के आदेश को मानते थे.
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस के अंदर सियासी संग्राम! चरणजीत सिंह चन्नी का आज शक्ति प्रदर्शन; राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा
