पश्चिम बंगाल में अब सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना भारी पड़ने वाला है. अब नुकसान की कीमत से 3 गुना रकम वसूल कर उसकी भरपाई की जाएगी. बंगला में अब उपद्रवियों पर लगाम कसने की तैयारी हो गई है.

संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना महंगा
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है. अब राज्य में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए कानून लागू करने का ऐलान किया गया है. इस कानून के तहत सरकार तोड़फोड़ से हुए नुकसान की भरपाई को उस नुकसान की कीमत से 3 गुना ज्यादा रकम वसूल करके करने वाली है. इस कानून से बंगाल में उपद्रवियों की हवा टाइट होने वाली है.
3 गुना वसूली जाएगी रकम
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब हिंसक प्रदर्शन, दंगा या फिर तोड़फोड़ में संपत्ति के नुकसान की 3 गुना कीमत वसूली जाएगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भुगतान नहीं करता है तो उसकी संपत्ति भी नीलाम की जाएगी. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाने पर अब भारी आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा. इस कानून से बंगाल में अब तोड़फोड़ कम होने की उम्मीद जताई जा रही है.
सीएम शुभेंदु ने किया ऐलान
भवानीपुर में नागरिक समाज और व्यापारिक समुदाय के बीच में 4 जुलाई को बैठक के दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध हिंसा में नहीं बदलना चाहिए और न ही किसी को नुकसान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई इंडस्ट्रियल यूनिट बंद करवाता है और उसमें तोड़फोड़ करता है तो उसे जेल भी होगी और उसे नुकसान की 3 गुना रकम भी भरनी होगा.
संपत्ति को किया जाएगा नीलाम
आपको बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति उसपर लगाया गया जुर्माना नहीं भरता है तो उसकी संपत्ति को नीलाम करके नुकसान की रकम को वसूला जाएगा. इस सख्त कानून को लागू करने का मकसद बंगाल में उपद्रवियों पर लगाम लगाना है. सीएम बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म; मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य
