मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों को दी गई वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को खत्म कर दिया है. अब सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से ऑफिस जाकर काम करना होगा.

दिल्ली में खत्म हुई वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था
मिडिल ईस्ट में जंग के बाद अब हालात सामान्य होते दिखाई दिए हैं, जिसके चलते दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के लिए लागू किए गए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को खत्म कर दिया है. सभी सरकारी कर्मचारियों को अब पहले की तरह की ऑफिस आने के लिए कहा गया है. सरकार के मुताबिक ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम के बाद अब ऊर्जा बचाने के लिए लागू किए गए कदमों की जरूरत नहीं है.
सीएम ऑफिस से बयान जारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को वर्क फ्रॉम होम के फैसले को वापस लेने की मंजूरी दे दी है. सीएम कार्यालय की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि हर हफ्ते बुधवार औ शनिवार को मिलने वाली छूट को अब खत्म किया जा रहा है. इस नए आदेश के बाद अब सभी सरकारी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक ऑफिस में रहकर काम करना होगा.
2 दिन मिलता था वर्क फ्रॉम होम
हालांकि नगर निगम के कर्मचारियों के समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. MCD के सभी कर्मचारी सुबह 8.30 बजे से शाम 5 बजे तक काम पर रहेंगे. आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जंग के हालातों को देखते हुए ऊर्जा और ईंधन की बचत को लेकर सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिनों के लिए घर से काम करने की छूट दी गई थी.
सभी को जाना होगा ऑफिस
मिडिल ईस्ट में अब ईरान और अमेरिकी के बीच समझौता होने के बाद हालात सामान्य हो गए हैं. अब हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों को दी गई छूट को खत्म कर दिया है. दिल्ली सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि है कि हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को खत्म किया जाता है. अब सभी को पहले की तरह नियमित रूप से दफ्तर जाकर काम करना होगा.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का आयोजन! 6 जुलाई को पहली बार बैठेंगे सभी ट्रस्टी; कई फैसलों पर होगी चर्चा
