गाजियाबाद से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध दरगाह पर बुलडोजर चलाया है. कुछ ही मिनटों में दरगाह को प्रशासन ने पूरी से ध्वस्त कर दिया है. यह कार्रवाई लोनी क्षेत्र में की गई है. जेसीबी मशीनो ने कुछ मिनटों में ही इसे पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया था.
जानकारी के मुताबिक, यह दरगाह 10 से 15 साल पहले बनाई गई थी. जिस जगह पर इसका निर्माण किया गया है, वह लोक निर्माण विभाग की है. 50 वर्ग जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इसका निर्माण किया गया था. हालांकि, पहले यहां पर मजार बनाई गई थी. उसके बाद में जमीन को घेरकर दरगाह बनाया गया. जिस जगह पर यह बनाई गई है. वहां पर यूटर्न भी था, लेकिन अब वहां पर काफी भारी ट्रैफिक जाम लगा रहता था. इस दरगाह के कारण वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती थी. अब लेकिन अवैध निर्माण के हटने से मार्ग सुचारू रहेगा और लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी. अवैध ढांचे को ध्वस्त करते समय बारिश हो रही थी. फिर भी प्रशासन की कार्रवाई जारी रही.
कार्रवाई के दौरान में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. कई थाना प्रभारी और 500 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात थे. डीसीपी रूरल सुरेंद्र नाथ तिवारी और दो एसीपी भी वहां मौजूद थे. सरकार ने दरगाह के आसपास में मौजूद अन्य अवैध तरीके से बनाए गए ढांचों को भी हटाया. प्रशासन ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरीके का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी ऐसे ही अभियान होते रहेगा.
ये भी पढ़ें: आगरा मर्डर केस: पत्नी ने पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, 45 दिन बाद खुला राज
