बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन यूपी दौरे पर हैं. उन्होंने रविवार को NDA के नेताओं के साथ बैठक की है. इस बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई है. बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की है.

नितिन नबीन ने की NDA नेताओं से बैठक
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का यूपी दौरे का आज दूसरा दिन है. उन्होंने आज यानी रविवार को NDA के नेताओं के साथ बैठक की है. इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई है. इस बैठक में ओपी राजभर, संजय निषाद और आशीष पटेल जैसे कई नेता शामिल रहे हैं.
भारी बहुमत से सरकार बनेगी- नितिन नबीन
इस बैठक के बाद नितिन नबीन ने पत्रकारों से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है, लेकिन NDA गठबंधन चुनाव को लेकर एकजुट रहेगा और सत्ता में लौटेगा. उन्होंने कहा कि 2027 में भारी बहुमत के साथ सरकार बनने वाली है. उन्होंने कहा कि NDA के सभी सहयोगी दलों ने यूपी को उत्कृष्ट राज्य बनाने के लिए काम किया है.
भूपेंद्र चौधरी ने खास बताया दौरा
नितिन नबीन ने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से जनता के लिए काम किया है, उसे देखते हुए पूरा भरोसा है कि 2027 में भारी बहुमत से सरकार बनने वाली है. मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने नितिन नबीन के इस दौरे को बेहद खास बताया है. बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान नितिन नबीन ने भविष्य के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं.
‘तीसरी बार खिलेगा कमल’
भूपेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन लगातार नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में बीजेपी लगातार उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने वाली है. रविवार को नितिन नबीन ने बैठक करके 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की है.
यह भी पढ़ें- बिहार में उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज! बंकीपुर सीट से प्रशांत किशोर लड़ेंगे चुनाव; जनसुराज ने किया ऐलान
