दिल्ली सरकार ने लोगों को नए साल का तोहफा दे दिया है. दिल्ली में सरकारी अस्पताल में होने वाले इलाज की सुविधा लेने वाले EWS कैटेगरी के लोगों के लिए काफी बड़ी खुशखबरी है. सरकारी अस्पताल में होने वाले मुफ्त इलाज की आय सीमा को बढ़ाकर अब 5 लाख कर दिया गया है.
इलाज की बढ़ाई गई आय सीमा
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज लेने वाले लोगों के लिए खुशखबरी दी है. DGHS ने आदेश जारी करके अब सरकारी अस्पताल में होने वाले मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ लेने के लिए आय को बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है. DGHS ने आदेश जारी किया है, कि जिन मरीजों की साल की आय 5 लाख रुपए है, उन्हें भी अब सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज दिया जाए.
कई लोगों को होगा फायदा
इस आदेश के बाद से अब उन लोगों को भी फायदा होगा, जिनकी आय सालाना 5 लाख तक है ऐसे लोगों को भी अब सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज मिलेगा. इस आदेश के जारी होने के बाद अब इंडियास्पैक्स कोट के जरिए इलाज की सुविधा को काफी हद तक बढ़ाया जाएगा. इस सुविधा से दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिलने वाला है.
2 लाख 20 हजार थी पहले की आय सीमा
दिल्ली सरकार के इस आदेश से अब उन लोगों को फायदा होगा, जो इलाज के ज्यादा पैसे और मोची रकम चुकाने में सक्षम नहीं हैं. इससे पहले सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की आय सीमा सालाना 2 लाख 20 हजार थी. इस आय सीमा वाले लोग ही इंडियास्पैक्स कोटे के तहत प्राइवेट असेपताम में इलाज करा सकते थे. दिल्ली सरकार ने लोगों की सुविधा को लेकर अब इस आय सीमा को बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है.
40% बेड का किया जाता था इस्तेमाल
इंडियास्पैक्स कोट के तहत दिल्ली में 62 प्राइवेट अस्पतालों में बेड को आरक्षित किया गया है, इनमें से ज्यादातर बेड आरक्षित ही हैं. लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबि दिल्ली में प्राइवेट अस्पताल के लगभग 40% बेड का ही इस्तेमाल किया जा रहा था. अब इंडियास्पैक्स के अंतर्गत आने वाले सभी मरीज दिल्ली के निजी अस्पतालों में जाकर सीधी तरह से इलाज ले सकते हैं. सरकार की इस योजना के तहत राजधानी से बाहर वाले मरीज भी अपना इलाज करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- लिव-इन का रिश्ता बना मौत का कारण, तमिलनाडु में 2 साथियों को जिंदा जलाया, राख में बदले मिले दोनों के शव
