अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. दान चोरी विवाद के बाद दोनों पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया था.

चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार
अयोध्या में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पूरी हो गई है. बैठक से एक बड़ी खबर सामने आई है. राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के ऊपर फैसला हो गया है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. दान चोरी मामले में लगातार चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका के ऊपर सवाल उठ रहे थे.
जांच शुरू होने के बाद दिया था इस्तीफा
आपको बता दें कि दान चोरी मामले में SIT की जांच शुरू होने के बाद दोनों नेताओं ने इस्तीफा दिया था, जिसे आज ट्रस्ट की बैठक में मंजूरी मिल गई है. इस बैठक के दौरान दीनेंद्र दास से कहा गया कि पहले महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा हो, बाद में अपना विषय रखें. आपको बता दें कि इस बैठक के दौरान गोपाल राव भी शामिल होने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि सदस्यों ने उन्हें बैठक में घुसने नहीं दिया.
चंपत राय और अनिल ने की थी नियुक्तियां
बैठक में चर्चा हुई कि ट्रस्ट की गई नियुक्तियां चंपत राय और अनिल मिश्रा के द्वारा ही की गई थीं. अब इस बैठक में दोनों पदाधिकारियों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. आपको बता दें कि ये दोनों पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए थे, दोनों को बैठक के बाहर ही रोक दिया गया था. दान चोरी मामले में SIT लगातार जांच कर रही है और इन दोनों पदाधिकारियों से भी पूछताछ हो चुकी है.
अब आगे क्या होगा एक्शन?
अब राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है. अब देखना यह है कि इस्तीफा देने के बाद इन दोनों के ऊपर क्या एक्शन होता है. अब सभी की निगाहें अगले कदम पर टिकी हुई हैं. इस बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और अयोध्या के जिलाधिकारी भी शामिल हुए हैं
यह भी पढ़ें- VVIP मेहमानों का ठिकाना बनेगा ‘शीशमहल’! केजरीवाल के सरकारी आवास पर फैसला; तैयार होगा पूरा प्लान
