दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित करने का फैसला किया है. अब इस आवास में सरकार के वीवीआई मेहमानों की मेजबानी की जाएगी.

अरविंद केजरीवाल के आवास पर बड़ा फैसला
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बीजेपी सरकार ने सिविल लाइंस स्थित 6-फ्लैगस्टाफ रोड पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब इस आधिकारिक आवास को स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा. दिल्ली सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है.
‘शीशमहल’ कहती है बीजेपी सरकार
आपको बता दें कि बीजेपी सरकार अरविंद केजरीवाल के इस आवास को शीशमहल कहती है. अब इस आवास में दिल्ली सरकार VVIP मेहमानों की मेजबानी करने वाली है. इसको लेकर दिल्ली सरकार ने पूरे प्लान को तैयार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस आवास में सरकारी मेहमानों के लिए स्थायी सुविधा का इंतजाम किया जाएगा और इसकी पूरी तैयारी हो रही है.
गेस्ट हाउस को किया जाएगा तैयार
बताया जा रहा है कि देश-विदेश से आने वाले सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, विशिष्ट अतिथियों और उच्चस्तरीय अधिकारियों के ठहरने के लिए यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस एक गेस्ट हाउस को तैयार किया जाएगा. अब इसे स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में तैयार किया जाएगा. जिसके लेकर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार प्लान को तैयार कर रही है.
चुनाव में बना था बड़ा मुद्दा
साल 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ अक्टूबर महीने में 6 फ्लैगस्टाफ मार्ग बंगले से बाहर चले गए थे. यह बंगला दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ‘शीशमहल’ नाम से बड़ा चुनावी मुद्दा बना था. बीजेपी ने केजरीवाल पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए करोड़ों रुपयों से ‘शीशमहल’ बनवाया है. अब इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक कल्चरल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी मामले में राहुल गांधी की एंट्री! पीड़ित परिवार से कर सकते मुलाकात; 11 जुलाई को पहुंच रहे बिहार
