भोजपुर में भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर लगातार चर्चा में है. अब माना जा रहा है राहुल गांधी बिहार पहुंचकर भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं. राहुल गांधी 11 जुलाई को बिहार पहुंच रहे हैं.

सुर्खियों में बना है भरत तिवारी मामला
बिहार के भोजपुर में भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस एनकाउंटर को लेकर पूरे देश में इन दिनों चर्चा हो रही है और राजनीति भी तेज है. विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सत्ताधारी पार्टी को घेर रहा है. वहीं अब इस मामले में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भी एंट्री होती दिखाई दे रही है.
भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर सकते राहुल गांधी
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी बिहार दौरे पर जाने वाले हैं. वे इस दौरान मृतक भरत तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं. भरत तिवारी के एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस पार्टी अचानक से अक्रामक होती नजर आ रही है. आपको बता दें कि 28 जून को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की थी. इस दौरान नेताओं ने बीजेपी को भी घेरा था.
कांग्रेस नेताओं ने परिजनों से की थी मुलाकात
भरत तिवारी परिवार से मुलाकात करते हुए अजय राय ने बीजेपी सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताया था. वहीं कुलदीप वत्स ने परिवार को मौके पर आर्थिक सहायता देते हुए कहा था कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपी जाएगी. उन्होंने दावा किया था कि जुलाई में बिहार दौरे के दौरान राहुल गांधी बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं.
11 जुलाई को बिहार पहुंच रहे राहुल गांधी
आपको बता दें कि 11 जुलाई को राहुल गांधी बिहार पहुंच रहे हैं. इस दौरान वे छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं. पटना में मौजूद बापू सभागार में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. अब माना जा रहा है कि इस दौरान वे बिलौटी जाकर भरत तिवारी के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं, जिसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में SIR अभियान पर उठे बड़े सवाल! NDA नेताओं ने चुनाव आयोग से की शिकायत; जांच की मांग
