गुरुग्राम के थाना मानेसर में एक पति ने अपनी पत्नी की प्रेमिका संग मिलकर हत्या कर दी है. फरवरी 2026 में ही दोनों की शादी हुई थी. कुछ महीने पहले हुई शादी का इतना खौफनाक अंत होगा, माता पिता ने कभी नहीं सोचा था. चौंकाने वाली बात तो यह है कि दो महीने पहले से ही पति और उसकी प्रेमिका पत्नी को मारने की साजिश रच रहे थे.
क्या है पूरा मामला
परिवार वालों को जानकारी मिली थी कि 22 मई से ही उनकी बेटी घर से लापता है. बेटी के गायब होने की बात सुनकर मायके वालों ने ससुराल पक्ष से संपर्क किया. पूछताछ के दौरान उन्हें मामले में थोड़ी संदिग्धता लगी, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने गुरुग्राम के मानेसर थाना में मामला दर्ज किया. पुलिस जांच में 22 मई को युवती का शव मानेसर के एक कमरे में पड़ा मिला. शरीर पर गोली लगी हुई थी. युवती की लाश मिलने के बाद में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आगे कार्रवाई शुरू की.
पुलिस कार्रवाई में आरोपी ने मानेसर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अंकित और 38 वर्षीय गुरुग्राम निवासी रजनी देवी के रूप में की गई है. रजनी बहुत लंबे समय में मानेसर में रह रही थी. अंकित और रजनी का 3 साल से अफेयर चल रहा था. दोनों पत्नी को अपने रिश्ते के बीच का काटा समझने लगे थे. इसी कारण से 21 मई को वह अपनी पत्नी को किराए के कमरे में लेकर गया. उसने 2 महीने पहले उत्तर-प्रदेश से खरीदी पिस्टल से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.
हत्या को अंजाम देने के बाद में दोनों पहले हरिद्वार भाग गए और उसके बाद वहां से नेपाल भाग गए. 30 जून को वापस भारत आए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ कर पूछताछ की. दोनों आरोपियों को पहले न्यायालय में पेश किया गया. उसके बाद में 5 दिन की पुलिस हिरासत में रिमांड पर लिया गया. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है माता पिता को इस मामले के बारे में पता था या नहीं. साथ ही दोनों के लव अफेयर के बार में पहले माता पिता को बताया गया था या नहीं.
ये भी पढ़ें: गोकुल बाबा मंदिर में युवक को सांप ने डसा, पहचान के लिए झोले में साथ ले गया जहरीला सांप
