पेपर लीक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे थे कि इसी बीच आई एक खबर ने मामले में आग में घी डालने जैसा काम किया है. दरअसल, केरल की एक यूनिवर्सिटी ने अपने पेपर को लीक तो नहीं किया बल्कि प्रश्नपत्र में ही उसके आंसर को छाप दिया है. मामले के खुलने के बाद में सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी को लेकर कई सवाल खड़े होते दिखाई दे रहे हैं. इस हैरान कर देने वाले मामले ने पूरे परीक्षा व्यवस्था की पोल को खोल कर रख दिया है.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार के दिन में बीएससी सांख्यिकी की Second semester की परीक्षा हुई थी. प्रश्नपत्र बटने के थोड़ी देर बाद हॉल में अचानक से ही हलचल होने लगी, जिसके बाद टीचर ने प्रश्नपत्र पर प्रश्नों के साथ-साथ उसके आंसर भी छपे हुए देखे. यूनिवर्सिटी की इस गलती से छात्र के साथ-साथ टीचर भी हैरान रह गए.
मामले की जानकारी विश्वविद्यायल के प्रशासन को दी गई, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को मामले की जांच के सख्य निर्देश दिए. साथ ही लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ में कार्रवाई करने की बात कही. एक प्रश्न के नीचे उसका आंसर पहले से ही दिया हुआ था.
दरअसल, शिक्षा विशेषज्ञों ने इसें गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि हर परीक्षा प्रश्नपत्र को अंतिम रूप देने से पहले उसकी जांच की जाती है. ऐसे में सवाल उठाया गया है कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से प्रश्न के साथ में उसका आंसर छपा है. हालांकि, अभी तक यूनिवर्सिटी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि संबंधित प्रश्न पत्र को रद्द किया जाएगा या फिर उसका पूरा अंक दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर लोग भर-भर के यूनिवर्सिटी को ट्रोल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: NEET UG 2027 की परीक्षा में बड़ा बदलाव, Computer Based Test कराने की तैयारी!
