बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां काफी उत्साह के साथ की जा रही है. हर पार्टी अब अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहा है. बीजेपी की ओर से भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया गया है. सभी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. हालांकि, इसी बीच महागठबंधन में फूट की खबर सामने आ रही है. दरअसल, RJD की ओर से बांकीपुर सीट पर उतारे गए प्रत्याशी से कांग्रेस नाराज होते दिखाई दे रही है.
हालांकि, कांग्रेस के नाराज होने के बार में आरजेडी के नेता भी जवाबी कार्रवाई में बातें करते दिखाई दिए. दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने 7 जुलाई को कहा था कि गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जा रहा है. सभी लोगों को इसकी हकीकत पता है कि आरजेडी उस सीट पर चुनाव नहीं जीती है. 1995 से पहले कांग्रेस यहां पर जीत दर्ज कर चुकी है. वामदलों ने दो बार जीत को दर्ज किया है. आरजेडी को ओर से प्रत्याशी की घोषणा करना गठबंधन धर्म का पालन करना नहीं है.
कांग्रेस प्रवक्ता की इस बात पर आरजेडी ने भी जवाबी हमला किया है. पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि महागठबंधन के सभी दल एक दूसरे के साथ में बातचीत करेंगे. कहीं पर किसी भी किसी तरीके की नाराजगी नहीं है. 2025 में रेखा गुप्ता इस सीट से चुनाव लड़ी थी. इसी कारण से उन्हें दोबारा से वहां का उम्मीदवार बनाया जा रहा है. बांकीपुर आरजेडी की सीट है. इसीलिए उन्होंने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. बता दें कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार के दिन में रेखा गुप्ता को इस सीट से उतारने का ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में 11 महीने की बच्ची की मौत का खुलासा… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, माता-पिता गिरफ्तार!
