पश्चिम बंगाल में अभी के समय में 12 साल की बच्ची के साथ में रेप कर हत्या का मामला गरमाता जा रहा है. दरअसल, रेप आरोपी प्रभास मंडर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस से ही हथियार छिनकर जानलेवा हमले की कोशिश में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसकी वजह से वह मारा गया.
सीन को रिक्रिएट करने दौरान की भागने की कोशिश
दरअसल, 8 जुलाई को रात 12 बजकर 45 मिनट पर बरुईपुर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी आरोपी के साथ में सूर्यापूर में क्राइम स्पॉट पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए पहुंचे. सीन रिक्रिएट करने से पहले ही आरोपी प्रभास ने एक पुलिसकर्मी के हाथ से हथियार को छिन लिया था. उसने पुलिस की टीम पर एक राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की.
जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग मे आरोपी को एक गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बच्ची के साथ प्लान बनाकर की दरिंदगी
दरअसल, 5 जुलाई को एक 12 साल की बची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया था. बच्ची के शरीर पर काटने के निशान भी थे. जान से मारने के लिए उसे बार-बार पटका भी गया, जिसके बाद अंत में तालाब में फेंक कर उसकी हत्या कर दी गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए शुभेंदु अधिकारी ने एसआईटी बनाई. डिजिटल सबूतों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही बच्ची को जहां से अगवा किया गया वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे से भी बच्ची की जांच पड़ताल कर उसे गिरफ्तार किया गया.
ये भी पढ़ें: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया 2025-26 का वित्तीय लेखा-जोखा, ₹250 करोड़ से ज्यादा का मिला दान!
