राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उठे मामले के बाद में ट्रस्ट ने पहली बार 2025-26 में आय-व्यय और फंड का लेखा जोखा सार्वजनिक किया है. मंदिर ट्रस्ट ने ऑनलाइन से लेकर दान पेटियों में मिलने वाले सभी आंकड़ों का लेखा-जोखा सार्वजनिक किया है. 6 जुलाई के दिन में यह आकड़े सार्वजनिक किए गए है.
ट्रस्ट की 2025-26 में आय
दरअसल, मंदिर ट्रस्ट को वित्तीय साल 2025-26 में 250.04 करोड़ की कमाई थी. इसमें सबसे ज्यादा आय ट्रस्ट को दान पेटी से मिली थी. करीब 66.55 करोड़ रुपये दान पेटी से मिले. ऑनलाइन माध्यम से 9.70 करोड़, काउंटर दान से 21.05 करोड़ और 0.94 करोड़ विदेशी करेंसी से मिला था.
वहीं, बात करें ट्रस्ट को दान में मिलने वाले धातु की, तो 2025-26 में 1,518.925 किलोग्राम शुद्ध चांदी दान में मिली थी. सोने के कुल 32.259 किलोग्राम आभूषण दान में मिले थे.
इतना खर्च हुआ
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर में हुए खर्च का भी ब्यौरा दिया है. मंदिर के निर्माण से लेकर सभी चीजों में कुल 422.74 करोड़ रुपये खर्च किए गए है. भोग से लेकर मंदिर के रखरखाव में कुल 91.76 करोड़ भी खर्च किए गए.
फंड और अन्य चीजों में जमा पैसा
कुल फंड- 1,876.30 करोड़ रुपये
फिक्स्ड डिपॉजिट- 1,771.22 करोड़ रुपये
म्यूचल फंड- 87 करोड़ रुपये
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने दान से जुड़े हुए मामले पर कहा कि निर्माण के बाद से ट्रस्ट को 3,200 करोड़ रुपये मिले थे. सभी चीजों के करने के बाद भी ट्रस्ट के पास 1,800 करोड़ रुपये की राशि बची हुई हैं. मामले को सार्वजनिक करने के पीछे का कारण लोगों में होने वाले भ्रम को दूर करने का है.
ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ में उतरे प्रशांत किशोर, पहली बार लड़ेंगे चुनाव… क्या टूटेगा BJP का वर्षों पुराना किला?
