पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव के लिए ऐलान कर दिया गया है. इन सभी सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होने वाला है. ये सभी सीटें सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं.

बंगाल की राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव
पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 3 खाली सीटों पर उपचुनाव को लेकर ऐलान कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक इन सभी सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होने वाला है. आपको बता दें कि ये उपचुनाव राज्यसभा की 3 आकस्मिक सीटों को भरने के लिए कराए जा रहा हैं. अब राज्य में उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है और सभी की नजरें इस उपचुनाव के ऊपर टिकी हुई हैं.
इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीटें
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटें इस समय खाली हैं. ये सभी सीटें सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं. आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के खास माने जाने वाले सुखेंदु शेखर रॉय ने 8 जून को राज्यसभा की सदस्यता और TMC, दोनों से ही इस्तीफा दे दिया था.
सुखेंदु ने पार्टी से दिया था इस्तीफा
आपको बता दें कि सुखेंदु शेखर रॉय ने इस्तीफे के दौरान पार्टी में भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और ममता बनर्जी के नेतृत्व के ऊपर सवाल उठाए थे. इस दौरान उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का भी जिक्र किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है और विवाद में रहे लोगों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है.
उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज
सुखेंदु के पार्टी छोड़ने के 2 दिनों बाद 10 जून को सुष्मिता देव ने भी टीएमसी को छोड़ने का ऐलान किया था. इस्तीफा देने के बाद वे दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुलाकात करते भी नजर आए थे. उनकी इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में भी अटकलें तेज हो गई थीं, कि वे बीजेपी का दामन भी थाम सकती हैं. अब पश्चिम बंगाल में 3 खाली राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या, पिता ने ससुराल पक्ष लगाए पर आरोप; पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
