जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख कमांडर को मुठभेड़ के बाद ढेर किया है. आतंकी की पहचान जाकिर गनई के रूप में की गई है. सुरक्षाबलों ने 5 दिन तलाशी अभियान तलाने के बाद कामयाबी हासिल की है.

शोपियां में आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकियों के सफाए के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहा हैं. अब सुरक्षा बलों को शोपियां जिले में एक बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने जिले में एक आतंकी को ढूंढ़कर उसका एनकाउंटर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को यह कामयाबी पांच दिन तक लगातार तलाशी और घेराबंदी अभियान के बाद मिली है.
लश्कर का प्रमुख कमांडर था आतंकी
जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक प्रमुख कमांडर था. मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान जाकिर गनई के रूप में की गई है. आपको बता दें कि सुरक्षा बलों ने जाकिर गनई को A++ श्रेणी का आतंकवादी घोषित किया हुआ था. जाकिर उन 2 आतंकियों में से एक है, जिन्हें 3 जुलाई को इलाके के एक घने बाग में CCTV में देखा गया था.
मौके से गोला-बारूद बरामद
बुधवार को शोपियां के चनापोरा इलाके में एनकाउंटर वाली जगह के पास से आतंकी जाकिर का शव बरामद किया गया है. सुरक्षाबलों ने आतंकी के शव के साथ मौके से गोला-बारूद भी जब्त किए हैं. आपको बता दें कि आतंकी जाकिर गनई के एनकाउंटर को सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. घने बाग में लगे सीसीटीवी कैमरों में 2 आतंकियों को देखा गया था.
दूसरे आतंकी की तलाश जारी
सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों में से एक जाकिर गनई को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया है, वहीं दूसरे आतंकी लतीफ भट्ट की लगातार तलाश की जा रही है. सुरक्षा बल लगातार बचे हुए आतंकी की तलाश कर रहे हैं. इन दोनों आतंकियों की गतिविधियां लगभग 5 दिनों पहले सैदपोरा के चनापोरा इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई थीं, जिसके बाद से सुरक्षाबल इनकी तलाश में थे.
यह भी पढ़ें- दान विवाद में नया मोड़! ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय की भूमिका पर सवाल; पहले क्यों दर्ज नहीं हुई FIR?
