राम मंदिर में वीआईपी दर्शन करने लिए बनाए जाने वाले पास वाली 3 आईडी को बंद कर दिया गया है. चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की आईडी को बंद कर दिया गया है. अब इनकी सिफारिश के बाद भी किसी श्रद्धालु को पास जारी नहीं किया जा सकेगा.

वीआईपी दर्शन पास वाली आईडी बंद
राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले में हर दिन नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की वीआईपी दर्शन के पास बनाने वाली आईडी को बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि अब इनकी आईडी से कोई भी पास जारी नहीं किया जा सकेगा. आपको बता दें कि 2 तरह के पास जारी किए जाते थे, जिसमें सुगम दर्शन पास और विशिष्ट दर्शन पास शामिल हैं.
पास जारी करके चल रहा था धंधा
आपको बता दें कि पहले जिनके रिकमेंडेशन पर जो भी श्रद्धालु आते थे, उनकी आईडी से वीआईपी दर्शन के लिए पास जारी किए जाते थे. टिन्नू यादव भी इसी सिस्टम का फायदा उठाता था और सैकड़ों पास जारी करवा चुका था. चंपत राय और अनिल मिश्रा के करीबी भी इसी पास को जारी करके अपना धंधा चला रहे थे. अब 3 आईडी को बंद कर दिया गया है.
इनकी सिफारिश से नहीं जारी होगा VIP पास
बताया जा रहा है कि चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की आईडी से सबसे ज्यादा पास जारी किए गए थे, जिसके चलते इन तीनों की आईडी को बंद कर दिया गया है. अब इनकी सिफारिश के बाद भी किसी श्रद्धालु को सुगम या फिर VIP दर्शन पास जारी नहीं किया जा सकेगा. हालांकि गोपाल राव अभी भी यह नहीं मान रहे हैं कि उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य की लिस्ट से हटा दिया गया है.
गोपाल राव का दावों से इनकार
आपको बता दें कि गोपाल राव का कहना है कि मंदिर जाते रहेंगे और व्यवस्था में सहयोग करते रहेंगे. ट्रस्ट के लिखित बयान में गोपाल राव को ट्रस्ट से हटाए जाने की बात कही गई है, लेकिन गोपाल राव ने इन सभी दावों से इनकार कर दिया है. अब मंदिर से जुड़े हुए 3 पदाधिकारियों की आईडी को बंद कर दिया गया है. चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की सिफारिश के बाद भी अब किसी को वीआईपी पास जारी नहीं हो सकेगा.
यह भी पढ़ें- पूर्व BSP विधायक के PSO के पास कर्बाइन बरामद! पुलिस ने जब्त किया हथियार; मामले में जांच शुरू
