हिमाचल में लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. किन्नौर में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से नदी नाले और खड्डे ऊपर आ चुके है. कई क्षेत्रों में तो भूस्खलन भी देखने को मिला है. सबसे खतरनाक स्थिति सांगला के पास में स्थित मुख्य बैली ब्रिज के नीचे बनी हुई है. दरअसल, यहां पर भूस्खलन होने की वजह से पुल की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया.
सांगला घाटी से खत्म होगा संपर्क
प्रशासन ने संभावना जताते हुए कहा कि यदि पुल को किसी तरीके का नुकसान होता है, तो सांगला घाटी का संपर्क बाहर की दुनिया से पूरी तरीके से कट जाएगा, जिसके कारण स्थानीय के साथ-साथ पर्यटकों का जीवन भी अस्त व्यस्त हो जाएगा. भारी बारिश के कारण हर क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा गिरने के मामले सामने आ रहे हैं. प्रशासन स्थिति पर नजरों को बनाए हुए है.
मौसम विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हुए है. जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नदी, नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूरी बना कर रखे. बिना किसी काम के बाहर न आए जाए. मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों को पालन करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए है. बचाव दलों को भी ऐसे खतरनाक जगहों पर तैनात कर दिया गया है. किसी भी आपदा वाली स्थिति से निपटने के लिए मशीनरी ओर संसाधन को तैयार करके रख दिया गया है. मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की बात की है.
ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में की सुनवाई की मांग
