थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में 27 लोग की मौत हो गई. तो वहीं 63 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में अधिकतर की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. हादसा उस समय हुआ जब पब में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. आग लगने से फैलने वाले धुएं की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया और वह अंदर ही फंस गए.
हादसे का जायजा करते समय जांच कर्मी ने पाया कि अधिकतर लोग बाथरूम में थे. वह वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे. थाईलैंड प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने मामले के कुछ घंटे बाद घटनास्थल का दौरा किया है. शुरुआती जांच में सामने आया कि पब के सामने स्टेज पर लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई है. आग इतनी भयावह थी कि मिनटों में पूरे पब में वह आग फैल गए. आगे में उठे धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. जांच में सामने आया है कि कई लोगों की मौत आग से नहीं बल्कि उसमें उठे धुएं की वजह से हुई है. काले धुएं के गुब्बार से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिसकी वजह से बाहर निकलना भी काफी मुश्किल हो गया था.
इमरजेंसी एग्जिट गेट के बंद हो जाने की वजह से हालात और खराब हो गए थे. एक फायर एग्जिट गेट पर बीयर का क्रेट रखा था. वहीं दूसरे एग्जिट गेट पर टेबल रखा हुआ था. बाहर निकलना की संभावना बिल्कुल न के बराबर हो गई थी. जांच टीम ने लेकिन पाया कि लोगों ने अंतिम समय तक अपनी जान बचाने की कोशिश की थी. आखिरी समय में कई लोगों के शव बाथरूम के साइड पर दिखाई दिए. टेबल और कुर्सियों से दबे शवों को बाहर निकाला गया. सभी मृत लोगों को पहचान के लिए क्रम में रखा गया.
हादसे में बची एक 32 वर्षीय सुकन्या वोंगवोंगवाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सबसे पहले जलने की गंध आई, जिसके बाद उनका ध्यान स्टेज में गा रही दोस्त पर गया. छत पर लगी आग पर भी उनका ध्यान गया. जैसे-जैसे आग बढ़ते जाए, साउंडप्रूफिंग के प्रयोग किया जाने वाला फोम भी छत से गिरने लगा, जिसकी वजह से कई लोग घायल हो चुके थे. एंट्री गेट पर लगी आग और अंदर भरे हुए काले धुएं से साफ अंदाजा लग रहा था कि आग काफी भयावह लगी थी.
ये भी पढ़ें: कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा,खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, 4 घायल
