नूंह के तावडू शहर में SIR फॉर्म भरने गई एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

SIR फॉर्म भरने गई विधवा महिला से गैंगरेप
हरियाणा के नूंह से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. नूंह जिले के तावडू शहर थाना क्षेत्र में SIR फॉर्म भरने गई एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक SIR फॉर्म भरने गई एक विधवा महिला के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़ित विधवा महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि विधवा महिला SIR फॉर्म को भरने के लिए गई थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस कर रही मामले में जांच
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इस मामले में 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े हुए सभी तथ्यों की गहीनता के साथ जांच कर रही है. थाना प्रभारी चंद्रभान ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर मामले को दर्ज कर लिया गया है.
संबंधित धाराओं में FIR दर्ज
उन्होंने बताया कि इस मामले में हर पहलू की बारीकी के साथ जांच की जा रही है. थाना प्रभारी के मुताबिक संबंधित धाराओं में FIR को दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया की मामले में जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस इस मामले में पीड़िता के बयान और घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- पटना कोचिंग विवाद में खान सर को राहत! दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली अग्रिम जमानत; सिविल कोर्ट ने सुनाया फैसला
