नागपुर में महानगरपालिका के गार्डन में गांजे की फसल को उगाने की खबर सामने आ रही है. गार्डन में से बड़ी मात्रा में और बड़े-बड़े गाजें के पौधे देखने को मिले हैं. आरोपी ने यह पौधा इस तरीके से लगाया था कि किसी को भी इसके बारे में पता नहीं लग पाएगा. BJP नेता मुन्ना यादव ने इसको सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसके बाद यह मुद्दा लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गया है.
प्रशासन पूरी तरीके से सख्त
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कई लोगों ने शिकायत दी थी कि गजानन गार्डन में 16 से 19 साल के बच्चे गांजा पी रहे हैं. हालांकि, जांच हुई तो लोगों को कुछ भी नहीं मिला. बीजेपी पार्षद मुन्ना यादव ने फिर खुद जाकर मामले की जांच की, जिसके बाद पुलिस और मुन्ना यादव ने गार्डन में बड़े-बड़े गांजे के पौधे पाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. नगर निगम के गार्डन में इतने बड़े-बड़े गांजे के पेड़ मिलने के बाद में प्रशासन पूरी तरीके से सख्त हो गई है.
बच्चों की सेहत पर पड़ रहा असर
हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर नगर निगम के गार्डन में यह पौधे बिना किसी को पता लगे कैसे लगाए गए? आखिर यह पौधे किसी को भी नजर क्यों नहीं आ पाए. अगर लोगों ने पहले ही शिकायत की थी तो पुलिस और प्रशासन ने मामले पर कार्रवाई क्यों नहीं की. महीनों से लोग शिकायत कर रहे थे कि गांजे का नशा करने की वजह से उनके बच्चों की सेहत खराब हो रही है. कई गंभीर सवाल इस मामले से खड़े हो गए है.
