मुंबई के ताज होटल को रविवार 12 जुलाई के दिन में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. आधी रात को मिली सूचना के बाद में प्रशासन ने जांच कार्य में तेजी ला दी है. बता दें कि आधी रात में एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन करके बताया कि दाउद ने ताज होटल में बम रखा है. 12 बजकर 13 मिनट पर एक आदमी में कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद में पुलिस की जांच में तेजी लाई गई है.
अलग-अलग जगहों में पर की चेंकिंग
पुलिस को आए कॉल के बाद में मुबंई मेन कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद में क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम, डिस्पोजल स्क्वॉड, बम डिटेक्शन और कोलाबा पुलिस ताज होटल में पहुंची. पुलिस ने मेन लॉबी, अलग-अलग हॉल, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, पार्किंग, सेंसिटिव और कई जगहों पर काउंटर-इंमरर्जेंसी चेकिंग की. हर जगह कि तालाशी ली गई. हालांकि, पुलिस को कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला.
पहले भी आया कॉल
जांच एजेंसी अब कॉल वाले व्यक्ति का पता लगाने में लगी हुई है. कुछ महीने पहले भी ऐसा धमकी भरा कॉल स्टाफ को आया हुआ था, जिसके बाद होटल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था. संदिग्ध व्यक्ति की टेक्निकल जांच करने में पता लगा कि कॉल तुर्भे पुलिस स्टेशन से आया था. अभी तक लेकिन व्यक्ति का कोई पता नहीं लग पाया है. पुलिस मामले में सावधानी बरत व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रही है. सभी कारों और होटल आने वाले लोगों पर नजर रखी गई है.
ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव: लड़ाई शुरू होने से पहले ही भाग गए… BJP उम्मीदवार बदलते ही प्रशांत किशोर का तीखा बयान
