भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इंडियन आर्मी ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. वे छात्र जो इस रिजल्ट के निकलने का इंतजार कर रहे थे, अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट अलग ARO और जोन के मुताबिक पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुआ है. इस पीडीएफ में उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर को भी शामिल किया गया है. ताकि रिजल्ट देखकर आगे की तैयारी की जा सके. लिखित परीक्षा में पास व्यक्ति को अगले चरण से शामिल होने का मौका मिलेगा,
इन पदों का जारी हुआ रिजल्ट
Agniveer General Duty (GD)
Agniveer Tradesman (8वीं और 10वीं पास)
Agniveer Technical
Sepoy Pharma
Office Assistant/Clerk
Women Military Police
Soldier Technical Nursing Assistant
इस तरीके से करें अग्निवीर रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक
आपको पहले भारतीय सेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना है.
उसके बाद होमपेज पर Agniveer CEE Result 2026 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है.
अपना संबंधित Army Recruitment Office (ARO) चुने, जिसके बाद आपके स्क्रिन पर मैरिट लिस्ट का PDF खुल जाएगा.
अपना रोल नंबर और नाम को सर्च करें.
अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
पास हुए बच्चों का अगला चरण
1- फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)- 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल अप्स, पुशअप्स, सिट अप्स
2- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट – लंबाई, सीने का माप, वजन चेक
3- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन- सभी जरूरी कागजों की जांच
4- मेडिकल टेस्ट- स्वास्थय संबंधी फिटनेस चेक
5- एडेप्टेबिलिटी टेस्ट- जरूरत पड़ने पर किया जाएगा यह टेस्ट
ये भी पढ़ें: दिल्ली मर्डर केस का खुलासा! पुलिस ने गिरफ्तार किए 5 नाबालिग आरोपी; चाकू से की थी हत्या
