सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, इंजीनियरिंग क्षेत्र या सिविल, इलेक्ट्रॉनिक में बीटेक की पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए एक बेहतर मौका सामने आया है. सबसे खास बात तो यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी तरीके की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी.
दरअसल, RBI ने 8 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती कंसल्टेंट साइट इंजीनियर के पद के लिए की जा रही है. वह उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक है, 20 जुलाई 2026 शाम 6 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें. उसके बाद में किसी का भी आवेदन स्वीकार नही होगा. चुने गए उम्मीदवार तीन साल के लिए फुल टाइम कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो उसे आगे भी कर दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अधिक जानकारी के लिए इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
उम्र सीमा
न्यूनतम उम्र- 40 साल
अधिकमत उम्र- 65 साल
इस तरीके से करें आवेदन
आपके सबसे पहले रिजर्व बैंक की इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in जाना है.
वहां पर आपको भर्ती से जुड़ी हुई सारी जानकारी मिलेगी.
फार्म से संबंधित लिंक मिलेगा.
लिंक खोलने के बाद अपने सभी अहम दस्तावेजों और मांगी गई जानकारी को भरें. आवेदन का प्रिंट भी जरूर निकलवा लें.
चयन प्रक्रिया
हालांकि, इसकी चयन प्रक्रिया काफी आसान है. किसी भी तरीके की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. आवेदकों के अनुभव की जांच की जाएगी. उसके बाद ही उन्हें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उसके बाद इंटरव्यू के लिए भेजा जाएगा.
इंटरव्यू में जिसका अच्छा प्रदर्शन होगा, उसी का चयन किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य,ईडब्ल्यूएस, OBC वर्ग – 600 रुपये
SC, ST, पीडब्ल्यूबीडी- 100 रुपये
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में मिलावटी मांस का भंडाफोड़! मटन के नाम पर लोगों को परोसा जा रहा था बीफ, बड़े रैकेट की आशंका
