हैदराबाद से लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर पुलिस ने दो लोगों को मीट में मिलावट करने के मामले में गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मटन में बीफ मिलाकर होटलों में बेच रहे थे. मामले के खुलासे के बाद में हर जगह आक्रोश का माहौल है. मामला हबीबनजर पुलिस क्षेत्र के मल्लेपल्ली का है.
मटन बोलकर मीट बेचा
दरअसल, पुलिस को कई बार इस मिलावट के धंधे के बारे में जानकारी मिली हुई थी, जिसके बाद सीसीएस क्राइम टीम ने हैदराबाद फूड एडल्टरेशन सर्विलांस टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया. टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों आरोपी मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद जहांगीर को पकड़ा. दोनों ही अपने होटल में मिलावटी मांस बेच रहे थे. साथ ही अलग-अलग होटल में सप्लाई कर रहे थे. मटन बोलकर लोगों को बीफ परोसा जा रहा था. कार्रवाई के बाद में दोनों आरोपियों को हबीबनगर पुलिस के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.
एक नही बल्कि कई आरोपी
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही मिलावट का धंधा कब से चल रहा है इसके बारे में जानकारी ली जा रही है. आरोपियों से पूछताछ कर जानने की कोशिश की जा रही है कि इस मिलावटी मांस को किस-किस होटल में भेजा गया था. आशंका है कि इस नेटवर्क का जाल काफी बड़ा हो सकता है. केवल दो ही नहीं बल्कि मिलावटी मांस के धंधे कई लोग शामिल है. पूछताछ और जांच में और जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती, कोर्ट में निजी फोटो पेश करने पर लगाई फटकार! वकीलों पर भी फूटा गुस्सा
