तेलंगाना के खम्मम से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक 12 साल की बच्ची के साथ में पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद में तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया गया है. बच्ची के साथ में मामले को अंजाम 6 जून के दिन दिया गया है.
स्थानीय लोग गुस्सा
दरअसल, स्थानीय लोगों में इस मामले के बाद से भारी आक्रोश का माहौल है. उनका कहना हैं कि इस मामले को काफी दिन बाद गंभीर रूप से लिया गया है. जानकारी के अनुसार, रापर्थी का रहने वाला पहले ट्रक ड्राइवर पहले अपने साथ बच्ची को लेकर गया. उसके बाद उसके साथ में दुष्कर्म किया. बाद में दुष्कर्म के सबूत को मिटाने के लिए बच्ची को तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया.
हालत नाजुक
इतने ऊपर से गिरने की वजह से नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गई. वहां मौजूद लोग उसे पहले सरकारी अस्पताल ले गए, जिसके बाद हालत देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया. डॉक्टरों का कहना हैं कि बच्ची की हालत के बार में कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता है.
जल्द से जल्द न्याय की मांग
आरोपी के द्वारा अंजाम दी गई इस घिनौनी हरकत के बाद में स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. सभी आरोपी के खिलाफ में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामले की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बच्ची को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है.
ये भी पढे़ं: TMC विलय की अटकलों पर विराम, कांग्रेस ने बैठक के बाद साफ की स्थिति
