पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणी अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. अब इन अटकलों पर अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने विराम लगा दिया है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करने पर है.

गठबंधन की अटकलों पर विराम
पंजाब की राजनीति को लेकर इस समय चर्चाएं काफी तेज हैं. लोग शिरोमणी अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को लेकर भी बातें कर रहे हैं. अब इसी बीच शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है.
अमित शाह दे चुकें संकेत
सुखबीर सिंह बादल ने इस दौरान कहा कि उनका ध्यान अपनी पार्टी को मजबूत करने पर है. आपको बता दें कि बादल का यह बयान उस समय आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के कई नेता पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के ऊपर अकेले ही चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दे चुके हैं. पिछले दिनों यह भी खबर सामने आई थी कि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अब बादल ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.
पार्टी मजबूत करना मकसद- बादल
बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर पूछने पर बादल ने कहा कि उनका मकसद पार्टी को मजबूत करने पर है और अभी इसी दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल अगर-मगर की बातों का जवाब देने में फायदा नहीं हैं. कई मौकों पर बीजेपी नेताओं ने अकेले चुनाव लड़ने का इरादा भी जाहिर किया है. अब सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.
यह भी पढे़ं- ‘इंजीनियर शब्द लिखकर दिखा दें…’, निशांत कुमार की पढ़ाई पर RJD; हलफनामे से घिर गए स्वास्थ्य मंत्री
