निशांत कुमार ने चुनाव को लेकर हलफनामा पेश किया, जिसमें सामने आया कि वे सिर्फ 12वीं पास हैं. जिसको लेकर अब RJD ने उन्हें बुरी तरह से घेरा है. RJD लगातार निशांत कुमार पर हमला कर रही है.

निशांत के इंजीनियर होने की थी चर्चा
बिहार की राजनीति में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है. विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन के साथ हलफनामा पेश करने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार घिर गए हैं. कई सालों से चर्चाएं थी कि निशांत कुमार इंजीनियर हैं और उनके पास बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की डिग्री मौजूद है.
सिर्फ 12वीं पास हैं निशांत कुमार
जब निशांत पहली बार चुनाव में उतरे हैं और उन्होंने चुनाव अधिकारी को अपना हलफनामा पेश किया है, तो इस दौरान उनकी डिग्री का भी खुलासा हो गया है. अब सामने आया कि उन्होंने 12वीं पास की है और बीटेक को बीच में ही छोड़ दिया था. जिसको लेकर विपक्षी दल RJD ने उन्हें बुरी तरह से घेरा है. RJD की MLC रबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने निशांत कुमार के ऊपर निशाना साधा है.
5 सेमेस्टर बाद छोड़ा बीटेक
सुनील सिंह ने निशांत का हलफनामा दिखाते हुए कहा कि JDU वाले निशांत को इंजीनियर बताते हैं, लेकिन वह सिर्फ 12वीं पास हैं. उन्होंने कहा कि निशांत के पास कोई डिग्री नहीं हैं. सुनील के कहा कि निशांत ने 1998 में 12वीं पास करने के बाद रांची में बीटेक में एडमिशन लिया था. उन्होंने कहा कि निशांत ने सिर्फ 5 सेमेस्टर पूरे करके साल 2001 में बीटेक की पढ़ाई को छोड़ दिया.
सिर्फ इंजीनियर लिखकर दिखा दें- सुनील सिंह
निशांत कुमार पर हमला करते हुए सुनील ने कहा कि वो सिर्फ इंजीनियर शब्द को लिखकर दिखा दें. इस दौरान उन्होंने कहा कि ये JDU वाले लोग तेजस्वी यादव को 9वीं फेल बताते थे. अब सामने आया है कि निशांत कुमार सिर्फ 12वीं पास ही है. उन्होंने कहा कि JDU को इस बात का जबाव देना होगा कि उन्होंने जनता को गुमराह क्यों किया? अब बिहार में राजनीति काफी तेज हो गई है.
यह भी पढे़ं- खान सर विवाद के बाद सरकार सख्त! कोचिंग संचालन के लिए DM की परमिशन जरूरी; नए नियमों से चलेंगी क्लासेस
