बारिश के मौसम में आए दिन कही न कही से कोबरा सांप के बच्चे निकलने की खबर सामने आ रही है. बता दें कि एक बार फिर कोबरा सांप के बच्चे का झुंड पकड़ा गया है. दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के मालीपुरा थाना क्षेत्र का है. यहां पर आजनपारा गांव के पास में घर के अंदर रखे ड्रम में दो दर्जन से अधिक सांप मिलने से हड़कंप मच गया है.
बच्चों के खेलते समय दिखाई दिया सांप
जानकारी के मुताबिक, आजनपारा गांव के निवासी दिनेश विश्वकर्मा के बच्चों को खेलते समय मिट्टी की दीवार पर कोबरा के कई बच्चे घूमते दिखाई दिए. कोबरा को देखते ही सभी बच्चे अपने घरवालों के पास में गए और सांप के होने के बारे में बताया. परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर कूड़ा करकट को साफ किया, जिसके बाद उन्हें वहां पर बड़ा कोबरा और उसके बच्चे दिखाई दिए. बड़ा कोबरा लोगों को देखते ही दीवार के अंदर छिप गया.
मामले की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी पहुंचे. धीरे-धीरे वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई. सभी गांव वालों ने फिर जगतपुर गांव निवासी सपेरा राजित राम कनौजिया को मौके पर बुलाया, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद में 25 सांपों को पकड़कर डिब्बें में भरा गया. सपेरा ने सभी बच्चों को पकड़ने के बाद में बड़े कोबरा को भी बिल से निकाला. सभी लोग नागराज को पकड़ लिया बोलते नजर आए. सभी को पकड़ने के बाद में सपेरे ने पास के नजदीकी जंगल में ही उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया.
मौके पर मौजूद सभी ग्रामीण सपेरे की मदद करते दिखाई दिए. किसी भी सांप को चोट नहीं आई या मृत्यु नहीं हुई. सभी लोगों ने बड़े आराम से सपेरा की मदद कर जंगल में छोड़ने में उनकी मदद की. बारिश के समय में सांप का निकलना काफी मामूली माना जाता है. साथ ही कीड़े मकौडे भी इस समय में काफी निकलते हैं. इसी कारण से सभी को सलाह है कि वह घर के कार्नर को चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें: ChatGPT के इस्तेमाल से 15 साल के छात्र ने किया साइबर हमला, कंपनी को झेलना पड़ा भारी नुकसान
