उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, यहां पर नाबालिग किशोरी के संग में सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है. साथ ही उनके खिलाफ में पॉक्सो एक्ट के तहत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गांव के कुछ लोगों ने जानकारी दी थी कि एक किशोरी के संग में दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम में आरोपियों की तलाश की. दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश भी कि लेकिन आरोपी ने बचने के लिए ऊपरी मंजिल से छलांग लगा ली, जिसकी वजह से वह घायल भी हो गया है. घटना की जानकारी गांव वालों को मिलने के बाद में पूरा माहौल आक्रामक हो गया. गांव वालों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है, जिसके बाद में पुलिस ने गुस्साएं ग्रामीणों के बीच में उसे निकाला और थाने लेकर के गई.
पीड़िता की तबियत बिगड़ गई है, जिसके बाद में उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रात 2 बजे पुलिस को यह जानकारी मिली कि बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न को अंजाम दिया जा रहा है.
थाना प्रभारी छर्रा जब मौके पर पहुंचे को उन्हें दो व्यक्ति और एक बच्ची के शराब सेवन करने के बारे में पता लगा. दोनों व्यक्तियों ने शराब के नशे में बच्ची के साथ में रेप को अंजाम दिया है. जिला अस्पताल में बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया गया है. आरोपियों के खिलाफ में निम्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली साकेत कोर्ट का अहम फैसला: पत्नी की कब्र 7 साल सुरक्षित रखने की मांग को किया खारिज…
