दिल्ली के जंतर-मंतर के मार्च से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और उनके साथ में आए सांसदों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है, जिसके बाद लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शन के बीच में पुलिस से विवाद का मामला भी सामने आया है.
साथियों को भी किया डिटेन
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे थे. इसी कारण से समाजवादी पार्टी के सांसदों द्वारा संसद से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकाला गया था. इस मार्च में डिंपल यादव के साथ में उनके साथ में मौजूद कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस की इस कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर फोटो पोस्ट किया और लिखा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और अत्याचार, जिसकी जिम्मेदार है BJP सरकार.
डिंपल यादव ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
डिंपल यादव को डिटेन कर लेने वाली बात पर सपा कार्यकर्ता ने हजरतगंज चौराहे पर जाम लगाया है. केंद्र सरकार के खिलाफ में भारी-भरकम नारेबाजी की है. पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोका भी है. इसी कारण से दोनों के बीच में झड़प और धक्का मुक्की हुई है. डिंपल यादव ने दिल्ली पुलिस पर तीखा वार करते हुए कहा कि ये इतिहास में काला दिवस होगा. पुलिस की आंखों में बिल्कुल भी शर्म दिखाई नहीं दे रही है. कुछ पुलिसवाले तो गुंडे बने हुए है. ये बिना वर्दी के आए है और बच्चों का मार रहे हैं. बच्चों को करंट भी दिया गया है. नियम तह लाठीचार्ज में बच्चों के पैरों पर मारा जाता है. तो पुलिस उन्हें सीने पर मार रही है. ये आहात भारत माता-पिता के सीने पर हुआ है. हम मांग करते हैं कि शिक्षा मंत्री को हटाया जाए, सरकार इसकी जिम्मेदारी लें. इतनी निर्दयी सरकार इतिहास में कहीं नहीं है.
ये भी पढ़ें: मुंबई में एक साथ 5 लोगों के जमा होने पर होगी कार्रवाई! 23 जुलाई से 6 अगस्त तक लागू रहेगा प्रतिबंध
