जंतर-मंतर के प्रदर्शन में किसान भी अब अपनी मांगों को लेकर दिल्ली आते दिखाई दे रहे हैं. बड़ी संख्या में किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं. वह युवाओं के समर्थन में प्रदर्शन में आ रहे हैं. बता दें कि कल 20 जुलाई के दिन पर युवाओं का मोर्चा संसद मार्च पर निकला था. दिल्ली पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया था. साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे थे. हालांकि, प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोग उग्र होते दिखाई दिए है. उन्होंने भी लाठीचार्ज के बाद में पुलिस वालों के ऊपर पत्थरबाजी किया है.
महीने भर का राशन लेकर पहुंच रहे किसा
ऐसे में किसान भी अपनी मांगो को लेकर दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. किसान अपने अंदाज में ट्रैक्टर, ट्रॉली और मिनी बसों के काफिले के साथ में आ रहे हैं. इन ट्रैक्टरों में किसान महीने भर का राशन, तिरपाल और पानी का टैंकर लोड करके आ रहे हैं. किसानों का कहना है कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकी अगर उन्हें पुलिस सीमा पर ही रोक दें, तो वह वहीं पर डेरा डाल लें.
पुलिस को चकमा देते हुए आ रहे किसान
पुलिस को चकमा देने के लिए यह कई तरीके से एंट्री लेने की रणनीति बना कर आ रहे हैं. पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हजारों युवा मोटर साइकिल और बाइक से टोल प्लाजा को क्रॉस कर रहे हैं. पुलिस बाइकों को रोकने में असमर्थ दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि यह किसान अमृतसर-दिल्ली हाईवे से होते हुए शंभू बॉर्डर को पार कर खनौनी बार्डर पर आ रहे हैं.
वहीं, कुछ किसान तो चुपचाप से एंट्री लेने के लिए पैदल मार्च कर रहे हैं. कई लोग रोजाना की चलने वाली बस में और गाड़ियों से दिल्ली की सीमाओं को पार कर रहे हैं. सभी छोटे-छोटे समूहों में यहां आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें; प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों की मौज: OTS में ब्याज और सरचार्ज माफ; तीन किस्तों में जमा कर सकेंगे रकम
