बिहार के समस्तीपुर से एक जघन्य अपराध का मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर 12वीं कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामला वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव का बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके से चार खोखे को भी बरामद किया है. मामले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. इस मामले से लेकिन राजनीति भी पूरी तरीके से गरमा गई है.
जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा की छात्रा सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी. थोड़ी ही दूरी पर जाते ही कि कुछ बदमाशों ने उस पर गोलिया चला दी. शरीर पर तीन गोलियां लगी थी. हमला अज्ञात हमलावरों ने किया था. डीआईओ और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जिसके बाद वह जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.
एसडीपीओ सदर-1 संजय कुमार पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. छात्रा के परिवार वालों से मामले पर अहम जानकारी ली जा रही है. ताकि जल्द से जल्द अपराधी की पहचान हो जाए. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी की जा रही है. जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. परिवार वालों ने पूछताछ के दौरान कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है. तकनीकी और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर ही मामले की जांच की जाएगी.
इस मामले पर राजनीति भी गरमाई दिखाई दे रही है. आरजेडी सांसद मीसा भारती ने नाबालिग के साथ हुए अपराध पर कहा कि ‘मंगलराज है. यह डबल इंजन की सरकार है. इस तरह की घटनाएं आए दिन होते रहती हैं. इससे न ही मीडिया को फर्क पड़ेगा ना ही बिहार की जनता को इससे कोई भी फर्क पड़ेगा. डबल इंजन की सरकार अपने में ही मगन है.’
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने डिंपल यादव को किया डिटेन! लखनऊ में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, BJP पर लगाए आरोप…
