एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत अपने बयान की वजह से लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गए है. उनके बयान के बाद से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. इसी बीच बता दें कि मुख्य न्यायाधीश ने प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज को लेकर की गई याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए मना कर दिया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि कोर्ट का समय बर्बाद मत कीजिए. . .
दरअसल, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों के ऊपर की गई लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने वाले मामले पर तत्काल सुनवाई के लिए याचिका की गई थी. सुनवाई के दौरान याचिककर्ता ने दिल्ली पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई का वीडियो दिखाने की मांग भी थी और सुओ मोटू लेने के लिए बोला था. इसी याचिका पर न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि ‘हम वीडियो देखने में रुचि नहीं रखते. हमारे पास वीडियो देखने का समय नहीं है.’ इसके अलावा उन्होंने वकील से भी कहा कि ‘कोर्ट का समय बर्बाद मत कीजिए और अपना समय भी बर्बाद मत कीजिए.’
कॉकरोच जनता पार्टी के बनने के मुख्य कारण मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत
उन्होंने 15 मई 2026 को एक केस की सुनवाई के दौरान में युवाओं को कॉकरोच कह दिया था, जिसके बाद में दीपके ने मजाक में सोशल मीडिया पर एक पार्टी की निर्माण किया, जिसका नाम कॉकरोच जनता पार्टी पड़ा. हालांकि, शुरू में तो सब कुछ मामूली था. बाद में लेकिन ये मुद्दा धीरे-धीरे गरमता चला गया, 15 मई को केस की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिनको कोई रोजगार नहीं मिल पाता और वकालत में उनके लिए कोई भी जगह नहीं होती है. उनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ आरटीआई एक्टिविस्ट बन जाते हैं, जिसके बाद वह हर किसी पर(सिस्टम) पर हमला करना शुरू कर देते हैं.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का संसद मार्च हंगामे के बाद बड़ा बयान, कहा- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़. . .
