जंतर-मंतर पर प्रदर्शन अभी भी जारी है. ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अभिजीत दीपके ने आज के दिन प्रोटेस्ट में न रहने की बात की है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि प्रोटेस्ट को काफी समय हो गया है. वह वहां पर शुरू से नजर आए है. वहीं, सोनम वांगचुक को उनके अनशन के कारण सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी पत्नी की कोर्ट में की गई याचिका के बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.
सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर दी जानकारी
एक्स पर अभिजीत दीपके काफी एक्टिव रहते हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपनी तबीयत की जानकारी लोगों से साझा की है. उन्होंने कहा है कि ‘कुछ दिनों से बुखार और बॉडी पैन हो रहा है, पर पेनकिलर से उनका काम चल रहा है. लोगों से एक अपील है कि अगर आज के दिन मैं जंतर-मंतर पर न दिख पाऊं तो मुझको माफ कीजिएगा. मुझे ठीक होने में कुछ घंटे लगेंगे. इसी कारण से मैं कुछ घंटे आराम करने की जरूरत है. शाम तक मैं वापस से विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर आ जाऊंगा.
मानसून सत्र में चालू होगा हंगामा
बता दें कि 20 जुलाई के बाद से मामला काफी गरमाते दिखाई दे रहा है. विपक्ष मानसून सत्र में बार-बार इस मुद्दे के लिए आवाज उठा रहा है. यहां तक की मानसून सत्र के चालू होने के बाद से संसद में हंगामा मचा हुआ है. विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री आवास के बाहर में धरने पर बैठे थे. हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहां से जबरदस्ती हटा कर डिटेन कर लिया था. सीजेपी लगातार प्रोटेस्ट कर रही है. वह वहां से हटने का नाम नहीं ले रही है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं मिलता तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे.
