हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर होने वाली दोस्ती को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक हिंदू विधवा महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की.खुद को राहुल बताकर विश्वास जीता, लेकिन बाद में उसकी असली पहचान मोहसिन के रूप में सामने आई. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया, निजी वीडियो रिकॉर्ड किए और फिर उन्हीं के आधार पर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा. परेशान होकर युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई और पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई.
सोशल मीडिया पर मोहसिन बना राहुल
महिला ने आरोप लगाया कि हापुड़ जिले के सुल्तानपुर निवासी मोहसिन नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद को ”राहुल” बताकर उससे संपर्क साधा और उसे अपने जाल में फंसाया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले दो वर्षों से उसे झांसा दे रहा था. सऊदी अरब से वापस आने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता के घर आता-जाता रहा और शादी का झूठा वादा करके शारीरिक संबंध बनाता रहा. इस दौरान उसने धोखे से महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिए.
धर्म परिवर्तन का दबाव
जब पीड़िता को अपने परिचितों के जरिए यह सच्चाई पता चली कि राहुल नाम का यह व्यक्ति असल में मोहसिन पुत्र जाहिद है, तो उसके होश उड़ गए. पीड़िता ने आरोपी और उसके परिवार से बात की, तो सामने से शादी के नाम पर बेहद घिनौनी शर्त रखी गई. आरोपी के परिजनों ने साफ कह दिया कि अगर उसे इस घर में आना है तो अपने दोनों छोटे बच्चों को छोड़ना होगा और धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करना होगा.
आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां
जब पीड़िता ने अपनी आस्था, स्वाभिमान और बच्चों की दुहाई देते हुए धर्मांतरण से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी और उसके मददगारों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. अब आरोपी अपने फोन बंद करके पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा है और उसके विदेश भाग जाने की साजिश रची जा रही है. एक बेबस मां और विधवा महिला न्याय की गुहार लेकर पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में सख्त कानूनों के बावजूद हापुड़ पुलिस शिकायत मिलने के दो दिन बाद भी सिर्फ जांच की बात कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही है.
हापुड़ पुलिस प्रशासन को तत्काल इस पूरे गिरोह का संज्ञान लेते हुए आरोपी मोहसिन और उसकी इस साजिश में शामिल सहयोगियों पर धोखाधड़ी, बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और अवैध धर्मांतरण की सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: Sambhal Accident: बरेली से पंजाब जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल
